नौतपा की शुरुआत आज से हो चुकी है. इन दिनों में धरती सबसे ज्यादा तपती है जिससे टेम्परेचर इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि इंसानों के लिए कई तरह की परेशानियां बढ़ जाती है. तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से इन दिनों में शरीर काफी जल्दी थकने लग जाता है. इसके अलावा पसीना ज्यादा निकलने की वजह से शरीर में सिर्फ पानी की कमी नहीं होती है. कई बार पसीने के साथ कई तरह के मिनरल्स भी बाहर निकल जाते हैं. जब शरीर में मिनरल्स की कमी होती है तो इसकी वजह से हमें कमजोरी, चक्कर आना, डिहाइड्रेशन और पेट से जुड़ी प्रॉब्लम्स भी होने लगती है. यह एक बड़ी वजह है कि अगर आप इस समय अपनी सेहत का ख्याल सही से नहीं रखते हैं तो आपको कई तरह की अन्य समस्याएं भी होने लगती है.
डाइट में जरूर शामिल करें खीरा:- नौतपा के इन दिनों में आपको अपनी डाइट में खीरे को जरूर शामिल करना चाहिए. इसमें आपको भरपूर मात्रा में पानी मिल जाता है, जिसकी वजह से आपका शरीर लंबे समय तक हाइड्रेटेड रहता है. जब आप खीरा खाते हैं तो आपके शरीर की गर्मी कम होती है और साथ ही पेट भी ठंडा रहने लगता है. जब आप खीरा खाते हैं तो आपका डाइजेशन भी बेहतर रहता है. गर्मियों और नौतपा के दिनों में आप इसे सलाद, सैंडविच या रायते के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसके सेवन से आपका शरीर अंदर से फ्रेश भी फील करने लगता है.
थकान से छुटकारा पाने के लिए खाएं तरबूज:- नौतपा के इन दिनों में आपको अपनी डाइट में तरबूज को भी शामिल करना शुरू कर देना चाहिए. इसे सेवन से आपके शरीर को इंस्टेंट ठंडक मिलता है. इसमें करीबन 90 प्रतिशत तक पानी ही होता है, जिस वजह से इसके सेवन से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं हो पाती है. जब आप तेज धूप और गर्मी में तरबूज का सेवन करते हैं तो आपके शरीर को ठंडक मिलती है और साथ ही थकान भी आपको कम लगती है. इसमें कई तरह के विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं हो आपके शरीर को एनर्जी देने का काम करते हैं.
पेट को ठंडा रखने के लिए खाएं दही:- नौतपा और गर्मियों के इन दिनों में आपको अपनी डाइट में दही को भी जरूर शामिल करना चाहिए. इसकी तासीर ठंडी होती है और जब आप इन दिनों में इसका सेवन करते हैं तो आपका डाइजेशन बेहतर रहने लगता है. अगर आप गर्मियों के इन दिनों में कुछ मसालेदार और हैवी खा लेते हैं तो उसके बाद दही खाने से आपके पेट को आराम मिल सकता है. आप अगर चाहें तो इसे सिंपल तरीके से भी खा सकते हैं या फिर इसे छाछ और लस्सी की तरह भी पी सकते हैं. दही के सेवन से आपका शरीर लंबे समय तक फ्रेश रहता है और गर्मी की वजह से होने वाली बेचैनी से भी आपको राहत मिलता है.
बेल का शरबत जरूर पीएं:- गर्मियों के इन दिनों में खासतौर पर नौतपा के दौरान आपको बेल के शरबत का सेवन तो जरूर करना चाहिए. गर्मियों के इन दिनों में पीया जाने वाला यह एक ट्रेडिशनल और बहुत ही हेल्दी ड्रिंक है. यह आपके डाइजेशन को बेहतर बनाता है और साथ ही आपको कब्ज जैसी प्रॉब्लम से भी राहत पाने में मदद करता है. जब आप इसका सेवन करते हैं तो आपको लू लगने का खतरा भी कम हो जाता है. सिर्फ एक ग्लास बेल का शरबत आपके शरीर को ठंडा रखने में और एनर्जेटिक महसूस करने में मदद कर सकता है.



