Home छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, भाजपा शिविर के दौरान आया...

योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, भाजपा शिविर के दौरान आया था कार्डियक अटैक

0

बिलासपुर : योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का छत्तीसगढ़ बिलासपुर के सिम्स में निधन हो गया है। भाजपा के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान उनको कार्डियक अटैक आया। प्रशिक्षण शिविर से सिम्स में भर्ती कराया गया,चिकित्सकों ने जांच के बाद उनके निधन की पुष्टि कर दी है।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर में भारतीय जनता पार्टी जिला शहर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया था। प्रशिक्षण प्रभारी के रूप में योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा दो दिवीसय बिलासपुर प्रवास पर थे। सोमवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। आज प्रशिक्षण शिविर का समापन होना था। प्रशिक्षण स्थल पर जिले के भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान रूपनारायण सिन्हा का सिने में तेज दर्द उठा। विधायक धरमलाल कौशिक, भूपेंद्र सवन्नी ने तत्काल सिम्स के एमएस से फोन पर बात की और सभी तैयारी रखने कहा।

इसी बीच कौशिक ने स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल को जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री ने तत्काल सिम्स के डीन व एमएस से बात की व पूरी तैयारी रखने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण स्थल से भाजपा नेता रूपनारायण सिन्हा को सिम्स लेकर पहुंचे। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सिम्स के चिकित्सकाें ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। योग आयोग के अध्यक्ष का कार्डियकट अटैच आया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here