Home छत्तीसगढ़ चिरमिरी को मिली बड़ी सौगात — ₹509.36 लाख से बनेगा भव्य ऑडिटोरियम

चिरमिरी को मिली बड़ी सौगात — ₹509.36 लाख से बनेगा भव्य ऑडिटोरियम

0

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री का जताया आभार

एमसीबी : छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने एमसीबी जिले के चिरमिरी नगर पालिक निगम के लिए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इसके तहत नगर पालिक निगम चिरमिरी में 509.36 लाख रूपए (रूपये पाँच करोड़ नौ लाख छत्तीस हजार) की लागत से ऑडिटोरियम निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह कार्य मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के वार्ड क्रमांक 20 के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय चिरमिरी के समीप किया जाएगा।

इस ऑडिटोरियम के निर्माण से चिरमिरी क्षेत्र के नागरिकों को सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए एक आधुनिक एवं सुसज्जित सुविधा मिलेगी। क्षेत्र में अब तक इस स्तर की सभागार सुविधा का अभाव था, जिसे इस परियोजना के माध्यम से पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि “मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के नेतृत्व में चिरमिरी को यह भव्य ऑडिटोरियम मिला है — यह क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here