Home देश CM सिद्धारमैया ने ब्रेकफास्ट मीटिंग में इस्तीफे का किया ऐलान,पैर छूकर आशीर्वाद...

CM सिद्धारमैया ने ब्रेकफास्ट मीटिंग में इस्तीफे का किया ऐलान,पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आए उपमुख्यमंत्री शिवकुमार

0

र्नाटक में पिछले लंबे समय से चल रही अंदरूनी उठापटक के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। उन्होंने यह फैसला मंत्रियों के साथ अपनी सरकारी आवास ‘कावेरी’ पर आयोजित ब्रेकफास्ट मीटिंग के दौरान किया।

इस मीटिंग में डिप्टी सीएम शिवकुमार भी शामिल हुए।

सूत्रों के अनुसार, सिद्धारमैया ने ब्रेकफास्ट मीटिंग में भावुक माहौल में मंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा, “हाईकमान ने मुझे इस्तीफा देने को कहा है, इसलिए मैं इस्तीफा दे रहा हूं। कांग्रेस हाईकमान मुझे राष्ट्रीय राजनीति में भूमिका देने का विचार कर रहा है।”

ब्रेकफास्ट मीटिंग में शिवकुमार ने सिद्धारमैया के छुए पैर

सीएम सिद्धारमैया के सरकारी आवास ‘कावेरी’ पर आयोजित ब्रेकफास्ट मीटिंग में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने सिद्धारमैया के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, तो सिद्धारमैया ने डीके शिवकुमार को गले लगा लिया। दोनों नेताओं की गर्मजोशी से मिलने की तस्वीरें भी सामने आई है। नाश्ते के बाद सिद्धारमैया ने औपचारिक रूप से इस्तीफे का ऐलान किया।

ब्रेकफास्ट मेन्यू में क्या-क्या था शामिल?

सिद्धारमैया के घर ब्रेकफास्ट मेन्यू में इडली और वड़ा के साथ ही मसाला डोसा भी रखा गया था। मंत्रियों के लिए पोंगल, उप्पित, केसरीबाथ, सागू, सांभर,खारा भात, केसरी भात, ,खारा पोंगल, कॉफी, चाय और सांभर, चटनी व सागू जैसे पारंपरिक व्यंजन मेन्यू में शामिल थे

डीके शिवकुमार को कर्नाटक के नए CM-एच के पाटिल

सिद्धारमैया द्वारा बुलाई गई ब्रेकफास्ट बैठक के बाद कर्नाटक के मंत्री एच के पाटिल ने कहा, “मुख्यमंत्री 3 बजे इस्तीफा देंगे। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि हम डीके शिवकुमार को नया मुख्यमंत्री बनाएंगे, वही मुख्यमंत्री बनेंगे।

सिद्धारमैया आज देंगे अपना इस्तीफा

सिद्धारमैया आज शाम 3 बजे लोकभवन पहुंचकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे। चूंकि राज्यपाल बेंगलुरु में मौजूद नहीं हैं और निजी काम से बाहर गए हुए हैं, इसलिए मुख्यमंत्री अपना इस्तीफा राजभवन सचिवालय को सौंपेंगे। सिद्धारमैया के इस्तीफे के ऐलान के साथ ही डीके शिवकुमार के कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। इस्तीफे की घोषणा करने के तुरंत बाद ही सिद्धारमैया ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के सामने डीके शिवकुमार को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here