Home छत्तीसगढ़ छुरिया में हर्षोल्लास व भाईचारे के साथ मनाया गया ईदुल अजहा, अमन-शांति...

छुरिया में हर्षोल्लास व भाईचारे के साथ मनाया गया ईदुल अजहा, अमन-शांति की दुआ के साथ लोगों ने दी मुबारकबाद

0

छुरिया : नगर छुरिया में मुस्लिम समुदाय द्वारा ईदुल अजहा (बकरीद) का पर्व धार्मिक आस्था, उत्साह और भाईचारे के माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह पहुंचे, जहां विशेष नमाज अदा की गई। नमाज के बाद छुरिया के पेश इमाम मोहम्मद सद्दाम हुसैन ने पूरे देश में अमन, शांति, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की।नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। इसके पश्चात मुस्लिम समाज के लोग कब्रिस्तान पहुंचे, जहां मरहूमीन के हक में दुआएं पेश की गईं।
इस अवसर पर मुस्लिम समाज के सदर जान मोहम्मद, नायब सदर शकील कुरैशी, सेक्रेटरी आरिफ मेमन, अहमद खान, अलीम खान, तौकीर अहमद खान, हासम अली, अनवर खान,रज्जाक कुरैशी,मेराज रजा, वसीम कुरैशी, दबीज अहमद खान, मोहम्मद गौस खान, अनवारूल हक, कमाल मोहम्मद, परवेज आलम, सलमान खान, फिरोज सिद्दीकी,अकील मेमन,इकबाल खान, मुज़्जम्मिल खान, इमरान कुरैशी, साजिद खान,सहित बड़ी संख्या में छुरिया एवं आसपास के क्षेत्रों से आए मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।

थाना प्रभारी छुरिया कौशलेश देवांगन के नेतृत्व में रही सुरक्षा व्यवस्था

ईदगाह में नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी थाना प्रभारी छुरिया कौशलेश देवांगन के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन द्वारा संभाली गई। पुलिस टीम ने मुस्तैदी के साथ ड्यूटी कर शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित किया। मुस्लिम समाज के सदर जान मोहम्मद ने मुस्लिम समाज की ओर से पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए सहयोग और सुरक्षा व्यवस्था के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here