Home देश बिहार में कब पहुंचेगा मानसून मौसम विभाग ने जताई संभावना,अब खत्म होगा...

बिहार में कब पहुंचेगा मानसून मौसम विभाग ने जताई संभावना,अब खत्म होगा भीषण गर्मी और लू का दौर..

0

बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून के 15 जून से पहले पहुंचने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून समय से बिहार में प्रवेश कर सकता है. हालांकि भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुमान के मुताबिक देशभर में सामान्य से कम बारिश होने का असर बिहार में भी देखने को मिल सकता है.

दक्षिण बिहार में उमस बढ़ेगी, लेकिन लू नहीं चलेगी:- मौसम विभाग ने बताया कि केरल में मानसून पहुंचने के बाद और बिहार में इसके प्रवेश करने तक दक्षिण बिहार के कुछ इलाकों में उमस भरी गर्मी बनी रह सकती है. खासकर कैमूर जैसे जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया है कि तापमान बढ़ने के बावजूद बिहार के किसी भी जिले में लू जैसी स्थिति नहीं बनेगी.

मानसून से पहले और बाद तक जारी रहेगा मेघ गर्जन:- मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के मुताबिक अभी से लेकर मानसून आने और उसके कुछ दिनों बाद तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मेघ गर्जन, वज्रपात और हल्की बारिश की स्थिति बनी रहेगी. पिछले एक सप्ताह से बिहार के कई जिलों में गरज-चमक के साथ मौसम में बदलाव देखा जा रहा है और यह सिलसिला मानसून के आगमन तक जारी रहने की संभावना है.

मौसम विभाग की लोगों से अपील:- मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से अपील की है कि मानसून आने तक और उसके बाद भी मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर सतर्क रहें. विभाग ने कहा है कि खराब मौसम के दौरान लोग खेतों और खुले स्थानों में जाने से बचें. अलर्ट जारी होने पर सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें. मौसम विभाग की ओर से सोशल मीडिया और एसएमएस के माध्यम से भी लोगों को लगातार अलर्ट भेजे जाएंगे.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here