
कोमल ग्वाला अमनपथ ब्यूरो चीफ जशपुर,बगीचा: विकासखंड मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर महुवाडीह में आयोजित सुशासन तिहार में ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आसपास की 11 पंचायतों से पहुंचे लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए शासन की योजनाओं की जानकारी ली और अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों को सौंपे।
कार्यक्रम के दौरान सड़क, बिजली, पेयजल, राशन कार्ड, पेंशन और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी मांगें रखते हुए त्वरित समाधान की अपेक्षा जताई। आयोजन स्थल पर सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ और उत्साह देखने को मिला।
शिविर में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की बात कही। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मोनिका टोप्पो, वरिष्ठ सरपंच लक्खू राम, जनपद अध्यक्ष गायत्री नागेश, जनपद सदस्य सविता नागवंशी, सरपंच सविता नागेश, मंगरु साय, प्रवीण मिंज, ब्लासियुस, बहादुर शेखर, भाजपा मंडल महामंत्री दीपक नागेश, कृष्णा यादव एवं कुँअर साय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
वहीं सीईओ विनोद सिंह, बीईओ सुदर्शन पटेल, समिति प्रबंधक जगदीश यादव, एसडीओ लाल साय केरकेट्टा, आबकारी उप निरीक्षक मदन लाल धुर्व, विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री प्रमोद सेठ तथा वन विभाग के धर्मेन्द्र साय ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।



