Home छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार हादसे में घायल लोगो के बेहतर इलाज की मांग, सरपंच...

सुशासन तिहार हादसे में घायल लोगो के बेहतर इलाज की मांग, सरपंच संघ ने प्रभारी सचिव को सौंपा ज्ञापन

0

राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- ग्राम पंचायत खरहरी में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के दौरान हुए हादसे में घायल लोगो के बेहतर इलाज और आर्थिक सहायता की मांग को लेकर गरियाबंद जिला सरपंच संघ के पदाधिकारियों ने जिला प्रभारी सचिव श्रीमती आर. संगीत से सर्किट हाउस में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

ब्लॉक सरपंच संघ गरियाबंद के अध्यक्ष कोमल देव ध्रुव के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि 27 मई 2026 को ग्राम पंचायत खरहरी में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान अचानक विशालकाय पीपल का पेड़ गिर गया था। इस घटना में 7 से 8 लोग घायल हुए, जिनमें दो बच्चों को गंभीर चोट लगने पर रायपुर रेफर किया गया है।

सरपंच संघ ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि घायल बच्चों के परिजन आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं। ऐसे में दोनों बच्चों के बेहतर उपचार की व्यवस्था कराने तथा विशेष सहायता राशि प्रदान करने की मांग की गई है। घायल बच्चों के बेहतर इलाज को लेकर जिला प्रभारी सचिव श्रीमती आर. संगीता ने गंभीरता जताई । सर्किट हाउस में सरपंच संघ से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने गरियाबंद कलेक्टर को निर्देश दिए थे कि रायपुर कलेक्टर से समन्वय कर गंभीर रूप से घायल बच्चों का प्राथमिकता के साथ उपचार सुनिश्चित कराया जाए,और अच्छा से अच्छा इलाज हो, उन्होंने कहा कि यदि इलाज में किसी प्रकार की कोताही हुई है तो वह स्वयं इसकी जानकारी लेंगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रभारी सचिव ने भरोसा दिलाया कि घायल बच्चों के उपचार में प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ काम करेगा और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here