मनेन्द्रगढ़ :चैनपुर स्थित नवीन इंटकवेल एवं नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ क्षेत्र अंतर्गत हसदेव इंटकवेल तथा जलग्रह पानी टंकी में आए दिन विद्युत विभाग द्वारा मेंटेनेंस के नाम पर 8 से 10 बार विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है जिसके कारण शहरों के समस्त वार्डों में पेयजल सुचारू रूप से सप्लाई नहीं हो पा रहा है ।विभाग के द्वारा प्रत्येक 10 से 15 दिवस में मेंटेनेंस किया जाता है जिससे विद्युत नहीं होने से इस भीषण गर्मी में आए दिन पानी सप्लाई नहीं होने से आम जनता को काफी परेशानियों सामना करना पड़ रहा है, साथ ही चैनपुर स्थित नवीन इंटकवल में केल्हारी फीडर होने से आए दिन कटौती होने के कारण विद्युत आपूर्ति में बाधा बनी हुई है जिसके कारण नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाती जिससे शहर के आम जनों में काफी रोष व्याप्त है।

भविष्य में जनाक्रोश फैलने से अप्रिय घटना घटित होने की संभावना बनी हुई है उपरोक्त समस्या को दृष्टिगत रखते हुए चैनपुर स्थित नवीन इंटरवल में केल्हारी फिडर को परिवर्तित कर मनेंद्रगढ़ मार्केट या शहरी के फिडर से जोड़ते हुए चैनपुर स्थित नवीन इंटकवेल एवं हसदेव इंटकवेल के विद्युत आपूर्ति को एक सप्ताह के भीतर व्यवस्थित करने का समय जल प्रभारी दयाशंकर द्वारा दिया गया।



