अनूपपुर : पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित नर्मदा पुष्कर बांध में गुरूवार 28 मई 26 को हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोकाकुल कर दिया। स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबे युवक सुरेश धुर्वे का शव रेस्क्यू टीम ने निकाला। घटना के बाद बांध तट पर परिजनों और स्थानीय लोगों के बीच गमगीन माहौल बना रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश धुर्वे स्नान करने के दौरान अचानक गहरे पानी की ओर चले गए और देखते ही देखते पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिक, पुलिस एवं बचाव दल मौके पर पहुंचे। देर शाम तक लगातार खोजबीन की गई, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। अनूपपुर जिला मुख्यालय से पुलिस एसडीआरएफ की टीम मृतक का शव निकालने के लिए खोजबीन करते रहे तेज आए आंधी तूफान अति वर्षा के चलते अभियान को रोकना पड़ा दूसरे दिन सुबह फिर प्रारंभ किया गया। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम द्वारा मृतक का शव बाहर निकाला टीम के साथ वार्ड क्रमांक 8 कपिला संगम का साहसी युवक कृष्णा राठौर भी साथ रहकर सहयोग किया।
पुलिस थाना अमरकंटक द्वारा मौके पर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग क्रमांक 0/26 कायम कर धारा 194 बीएनएसएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।



