Home छत्तीसगढ़ रायपुर कोर्ट में खून से सनसनी: पेशी के दौरान भाई ने भाई...

रायपुर कोर्ट में खून से सनसनी: पेशी के दौरान भाई ने भाई पर किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

0

रायपुर: राजधानी रायपुर के कोर्ट परिसर में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक भाई ने अपने भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार, किसी मामले की पेशी में जिला न्यायालय पहुंचे भाई ने दूसरे भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत में इलाज जारी है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के तमाम वरिष्ठ अधिकार जिला न्यायालय परिसर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here