रायपुर : डीपीआई ने आत्मानंद स्कूल में संविदा भर्ती पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है, जारी आदेश में लिखा है कि विषयांतर्गत जिलों में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक पदों पर वर्तमान में हो रही संविदा भर्ती की कार्यवाही को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाता है।
उपरोक्त स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक पदों हेतु संविदा भर्ती केन्द्रीयकृत परीक्षा संचालनालय द्वारा आयोजित कराई जायेगी। केन्द्रीयकृत परीक्षा उपरांत शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक के विभिन्न पदों हेतु सूची संचालनालय द्वारा जिलों को प्रेषित की जायेगी।
आपको बता दें कि जिलेवार होने वाली परीक्षा में शिक्षा विभाग को लगातार गड़बड़ी की शिकायत मिल रही थी, जिसे देखते हुए सरकार ने अब एकीकृत परीक्षा लेने का फैसला लिया है, आने वाले दिनों में परिक्षा के लिए नए सिरे से कैलेंडर जारी करने की चर्चा है.


