Home छत्तीसगढ़ रायगढ़ में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने 7 बैलों को कुचला,...

रायगढ़ में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने 7 बैलों को कुचला, 5 की मौत

0

रायगढ़ :  धरमजयगढ़ क्षेत्र में रैरुमा से कुछ दूरी पर भारतमाला सड़क पर एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। काजूबाड़ी के पास एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने 7 बैलों को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि 5 बैलों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 2 अन्य बैल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के दौरान एक एर्टिगा कार भी टक्कर की चपेट में आ गई, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि की खबर सामने नहीं आई है। ग्रामीणों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और भारतमाला सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here