Home देश हुगली में TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत, सांसद कल्याण बनर्जी घायल

हुगली में TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत, सांसद कल्याण बनर्जी घायल

0

पश्चिम बंगाल के हुगली में चंडीतला पुलिस स्टेशन के सामने TMC-BJP की हाथापाई हो गई। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी घायल हो गए। टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में टीएमसी को चंडीतला पुलिस स्टेशन को ज्ञापन सौंपना देना था। उससे पहले पुलिस स्टेशन के सामने बहुत ज्यादा तनाव हो गया।

कल्याण बनर्जी के सिर पर लगी चोट

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने टीएमसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ चोर-चोर नारे लगाए। हालात बिगड़ते चले गए। बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस झड़प और हाथापाई में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के सिर में चोट लग गई। हमले के बाद कल्याण बनर्जी को अपने घायल सिर पर गीला रुमाल रखे देखा गया।

पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने संभाला मोर्चा

स्थिति नियंत्रण में लाने और हिंसा को रोकने के लिए स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की एक बड़ी टुकड़ी को मौके पर तैनात करना पड़ा। घटना स्थल से उपद्रवियों को भगाया गया। घायल टीएमसी सांसद वहीं सड़क पर बैठ गए।

अपने ऊपर हुए हमले पर सांसद ने की कड़ी निंदा

सांसद ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस स्टेशन में आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल सौंपने जाते समय उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया। उन पर हमला किया गया।

इसके पहले अभिषेक बनर्जी पर हमला

बता दें कि पश्चिम बंगाल के सोनारपुर इलाके में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के साथ शनिवार को स्थानीय लोगों ने दुर्व्यवहार किया और उन पर अंडे, जूते तथा पत्थर फेंके थे। टीएमसी सांसद पर अज्ञात लोगों ने पत्थर, जूते और अंडे फेंके तथा उनको लात-घूंसे मारने की कोशिश भी की।

सिर पर पहने थे हेलमेट और फटी थी कमीज

इस दौरान उन्होंने ‘चोर-चोर’ के नारे भी लगाए। बनर्जी को पुलिस की सुरक्षा में इलाके से बाहर ले जाते हुए देखा गया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा के लिए हेलमेट पहना हुआ था और उनकी कमीज फटी हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here