
अनुपपुर : चौकी वेंकटनगर थाना जैतहरी जिला अनूपपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करने वाले आरोपी के विरूध्द की गई कार्यवाही ,22 लीटर अंग्रेजी शराब व मोटरसाइकिल किया गया जप्त। पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब द्वारा अवैध गतिविधियो में लिप्त माफिया के विरूद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जगनाथ मरकाम, एसडीओ(पी.) नवीन तिवारी के निर्देशन एवं थाना प्रभारी जैतहरी निरीक्षक अमर वर्मा के नेतृत्व में की गई कार्यवाही । दिनांक 26/05/2026 को कस्बा भ्रमण के दौरान ग्राम कदमसरा में मुखविर द्वारा सूचना दी गई की एक व्यक्ति आई-स्मार्ट स्पलेण्डर मोटर सायकल क्र. CG12AQ1027 से बोरी में भरकर अंग्रैजी शराब अनूपपुर तरफ से छ.ग. की ओर ले जा रहा है उक्त सूचना पर ग्राम कदमसरा आम रोड पर हमराही स्टाफ के साथ रूककर आने जाने बाले वाहनो की चेकिंग की गई जो कुछ देर बाद एक व्यक्ति आई-स्मार्ट स्पलेण्डर मोटर सायकल क्र. CG12AQ1027 से अनूपपुर तरफ से आता दिखा जिसे रोका गया नाम पता पूछां गया तो अपना नाम इतवार सिंह पिता बान सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बेतलो थाना पसान जिला कोरबा (छ.ग.) का होना बताया उक्त व्यक्ति अपने कंधो में सामने तरफ एक ग्रे रंग का बेग लटकाया हुआ था एवं मोटर सायकल पिछली सीट पर एक सफेद रंग की बोरी बांधा हुआ था जो गवाहो के समक्ष बेग एवं बोरी को खोलकर चैक किया गया तो बोरी एवं बेग के अंदर अंग्रैजी शराब गोवा विस्की के क्वाटर रखे हुये मिले उक्त शराब रखने एवं बेंचने का कोई कागजात अनुज्ञप्ति नही होना बताया शराब को बोरी से निकालकर पृथक पृथक गिनती किया गया तो एक सफेद रंग के प्लास्टिक की बोरी जिसमें सामने रोयल किंग लिखा हुआ था बोरी में भरी 104 नग शीशी अंग्रैजी शराब गोवा प्रत्येक 180ml सील बंद प्रत्येक कीमती 135/- रूपये की दर से 14040/- रूपये की मात्रा 18.72 लीटर एवं एक ग्रे रंग का बेग जिसमें भरी 22 नग शीशी अंग्रैजी शराब गोवा प्रत्येक 180ml सील बंद प्रत्येक कीमती 135/- रूपये की दर से 2970/- रूपये की मात्रा 3.96 लीटर शराब कुल मात्रा 22.68 लीटर कुल कीमती 17010/- रूपये होना पाया गया जो मौके पर उक्त शराब एवं एक अदद हीरो कंपनी की स्पलेण्डर आई-स्मार्ट मोटर सायकल रजि. क्र. CG12AQ1027 कीमती करीब 50000/- रूपये की समक्ष उपरोक्त गवाहन समय 22.16 बजे जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया आरोपी इतवार सिंह का कृत्य धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी वेंकटनगर उप निरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, सउनि. सुरेश कुमार अहिरवार एवं आर.288 विजय टाटू , आर.281 सोनू पर्ते की सराहनीय भूमिका रही है ।



