Home छत्तीसगढ़ धमतरी में दर्दनाक हादसा: छत से 20 फीट नीचे गिरने से युवक...

धमतरी में दर्दनाक हादसा: छत से 20 फीट नीचे गिरने से युवक की मौत

0

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी में घर के छत से 20 फीट नीचे गिरकर युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान अनिल पटेल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है वह शराब पीने का आदी था. घटना के वक्त भी वह शराब के नशे में था. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित आमापारा स्थित बनिया तालाब के पास का है. बताया जा रहा है कि घटना के समय वह नशे की हालत में अपने घर की छत पर चढ़ गए थे. इसी दौरान युवक का बैलेंस बिगड़ गया. वह करीब 20 फीट नीचे गिर पड़ा, जिससे शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं.

 जांच कर रही पुलिस

परिजन आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने ब्रॉट डेड घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here