Home छत्तीसगढ़ खोंगापानी में सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम,प्रेरणादायक विषयों...

खोंगापानी में सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम,प्रेरणादायक विषयों पर हुई चर्चा

0

एमसीबी/खोंगापानी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का रविवार को नगर पंचायत खोंगापानी सहित भारतीय जनता पार्टी हसदेव मंडल के विभिन्न बूथों पर सामूहिक श्रवण किया गया। बूथ क्रमांक 305 समेत कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना तथा प्रधानमंत्री द्वारा साझा किये गये विचारों पर चर्चा की।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विभिन्न प्रेरणादायक प्रसंगों और उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर निवासी युवा धावक अनिमेष कुजूर की उपलब्धि की सराहना करते हुए 100 मीटर दौड़ में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को युवाओं के लिये प्रेरणास्रोत बताया।

इसके अलावा भीषण गर्मी के मौसम में देश के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक पेय पदार्थों, आम की विविध प्रजातियों और उनसे जुड़ी सांस्कृतिक विरासत का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने केरल के आलूवा में संचालित तैराकी प्रशिक्षण कार्यक्रम, विदेशों से भारत लौटाये गये चोल कालीन ताम्रपत्रों, खगोल विज्ञान के प्रति युवाओं की बढ़ती रुचि तथा नमामि गंगे अभियान के तहत संचालित डॉल्फिन एम्बुलेंस के माध्यम से गंगा डॉल्फिन संरक्षण के प्रयासों को भी रेखांकित किया साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व वाले मल्हार क्षेत्र का उल्लेख करते हुए उसकी समृद्ध विरासत को देश के सामने रखा।

कार्यक्रम के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों, भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम नागरिकों को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सकारात्मक कार्यों के लिये प्रेरित भी करता है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा नेता धीरेन्द्र विश्वकर्मा, हसदेव मंडल महामंत्री भगवान दास, जितेंद्र प्रताप सिंह, चंदन केवट, डॉ. हरिलाल सिंह, इरशाद अहमद, नोवेल सिंह, अब्दुल अजीज, रामरतन चौधरी, चंदन सिंह, राजेश प्यासी, अनिल तिवारी, अजीत बड़ात्या सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here