Home व्यापार शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 508 और निफ्टी 165 अंक लुढ़के,...

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 508 और निफ्टी 165 अंक लुढ़के, IT शेयरों ने दिखाई मजबूती

0

सोमवार को हरे निशान में खुला घरेलू शेयर बाजार अंत में एक बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। हफ्ते के पहले दिन, आज बीएसई सेंसेक्स 508.40 अंकों (0.68 प्रतिशत) की बड़ी गिरावट के साथ 74,267.34 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 165.15 अंकों (0.70 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 23,382.60 अंकों पर कारोबार बंद किया। सोमवार को गिरावट के बीच आईटी स्टॉक्स में अच्छी तेजी देखने को मिली। बताते चलें कि आज सेंसेक्स ने तेजी के साथ 75,203.02 अंकों पर और निफ्टी 50 ने भी बढ़त लेकर 23,654.50 अंकों के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here