Home छत्तीसगढ़ गागर नदी में डूबकर युवक की मौत : 2 दिन बाद तैरती...

गागर नदी में डूबकर युवक की मौत : 2 दिन बाद तैरती मिली लाश, दोस्तों के साथ नहाते समय हुआ था हादसा

0

 बलरामपुर :  बलरामपुर के गागर नदी में डूबे युवक के शव का सोमवार को तैरते हुए मिला. ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला. मृतक की पहचान बरियों उरांव पारा निवासी फुलसाय लकड़ा (22 साल) के रूप में हुई है. मृतक के परिवार में शोक का माहौल है.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस जांच में पता चला कि शादी में शामिल होने के बाद शनिवार (30 मई) को वह अपने दोस्तों के साथ गागर नदी पहुंचा था. नहाने वक्त वह गहरे पानी के जाने के कारण डूब गया. मौके पर मौजूद अन्य साथियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहे. सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिला. रविवार को दोबारा तलाश शुरू की गई. बारिश से नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ गया था, जिस कारण सर्चिंग रोकनी पड़ी.

नदी में तैरता मिला शव

हक्कादह दरहा के पास ग्रामीणों ने नदी में एक शव को सोमवार सुबह करीब 9 बजे तैरते हुए देखा. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर फिर से पुलिस और गोताखोरों की टीम ने पहुंचकर नदी से शव को बाहर निकाला. इस दौरान पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here