Home छत्तीसगढ़ दिल्ली में डीलिस्टिंग आंदोलन की गूंज, आज जशपुर पहुंचेंगे गणेश राम भगत,...

दिल्ली में डीलिस्टिंग आंदोलन की गूंज, आज जशपुर पहुंचेंगे गणेश राम भगत, होगा नागरिक अभिनंदन

0

कोमल ग्वाला अमनपथ ब्यूरो चीफ जशपुर : जनजातीय समाज के अधिकार, संस्कृति, परंपरा और पहचान को लेकर चल रहे डीलिस्टिंग आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने वाले जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक गणेश राम भगत आज 2 जून 2026 को शाम 6 बजे जशपुर पहुंच रहे हैं। उनके स्वागत के लिए जशपुर, सरगुजा और झारखंड सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग जशपुर पहुंच रहे हैं।

जनजाति सुरक्षा मंच के अनुसार, भगवान बिरसा मुंडा कार्तिक उरांव जतरा टाना भगत, वीर बुधु भगत और वन योगी जगदेव राम उरांव के बताए मार्ग पर चलते हुए गणेश राम भगत पिछले कई दशकों से हिंदुत्व, गौरक्षा, जनजातीय संस्कृति, परंपरा, रीति-रिवाज एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने डीलिस्टिंग आंदोलन को देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंचाया, जिसके बाद इस विषय पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा शुरू हुई है।

हाल ही में दिल्ली में आयोजित जनजातीय महाकुंभ में देशभर की लगभग 550 जनजातियों के करीब 2 लाख लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी उपस्थित रहे। मंच से उन्होंने जनजाति सुरक्षा मंच और गणेश राम भगत के प्रयासों की सराहना करते हुए इस आंदोलन की तुलना भगवान बिरसा मुंडा के उलगुलान से की तथा इसे देश के इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना बताया।

कार्यक्रम के बाद गणेश राम भगत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपती द्रौपदी मुर्मू एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपकर डीलिस्टिंग कानून को शीघ्र लागू करने की मांग की।

जनजाति सुरक्षा मंच जशपुर ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनें4 और अपराह्न 04 बजे बगीचा बस स्टैंड में संक्षिप्त रूप से दुलदुला (पतरा टोली ) 05बजे एवं शाम 6 बजे जशपुर बस स्टैंड पहुंचते ही गणेश राम भगत को नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम करने की तैयारी जोरों पर है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here