संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : छग वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अंतर्गत वन परिक्षेत्र सांकरा में पदस्थ डिप्टी रेंजर्स यशवंत साहू एवं इस्माइल खान के 31 मई 2026 को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने के अवसर पर वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में दोनों अधिकारियों के दीर्घकालीन सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा एवं विभाग के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लॉक संयोजक डोमार सिंह ध्रुव ने दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान सदैव ईमानदारी, समर्पण एवं अनुशासन के साथ विभागीय दायित्वों का निर्वहन किया। उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन से विभाग को निरंतर लाभ मिला है। उनके सरल, सौम्य एवं सहयोगात्मक व्यक्तित्व को सदैव याद रखा जाएगा।
विदाई समारोह के दौरान विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा श्री यशवंत साहू एवं श्री इस्माइल खान का शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय भविष्य की कामना की गई।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ब्लॉक शाखा नगरी के ब्लॉक संयोजक श्री डोमार सिंह ध्रुव, सहसंयोजक श्री सुरेंद्र कुमार साहू, श्री दिनेश कुमार साहू पूर्व जिला अध्यक्ष वन कर्मचारी संघ , नरेश चंद्रदेव नाग,उमेश सोरी,संदीप सोम संतोष श्रीमाली, श्री संतोष साहू, श्री संजय कुमार, श्री दिनेश साहू ,पटेल सहित बड़ी संख्या में वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में सेवानिवृत्त अधिकारियों ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग में प्राप्त स्नेह, सहयोग एवं सम्मान उनके लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए विभाग के हित में कार्य करने का संदेश दिया।समारोह का वातावरण भावनात्मक एवं आत्मीय रहा। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों को उनके आगामी जीवन हेतु शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।



