Home छत्तीसगढ़ दिल्ली की ऐतिहासिक सफलता के बाद अंबिकापुर में गणेश राम भगत का...

दिल्ली की ऐतिहासिक सफलता के बाद अंबिकापुर में गणेश राम भगत का भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब

0

कोमल ग्वाला अमनपथ ब्यूरो चीफ जशपुर: दिल्ली में आयोजित ऐतिहासिक जनजातीय सांस्कृतिक समागम की सफलता के बाद जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक गणेश राम भगत के प्रथम अंबिकापुर आगमन पर समाजजनों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। अंबिकापुर के बिलासपुर चौक क्षेत्र में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस दौरान समाजजनों ने पुष्पमालाओं एवं पारंपरिक जनजातीय रीति-रिवाजों के साथ गणेश राम भगत का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने दिल्ली में आयोजित विशाल जनजातीय सांस्कृतिक समागम को जनजातीय समाज की एकता, संस्कृति, परंपरा और अस्मिता का प्रतीक बताते हुए इसकी सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।

वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली में हुए इस आयोजन ने देशभर की जनजातियों को एक मंच पर लाकर उनकी सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए गणेश राम भगत के नेतृत्व और प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान समाजजनों ने जनजातीय हितों, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक एकजुटता के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया। स्वागत समारोह में पारंपरिक जनजातीय संस्कृति की झलक देखने को मिली और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।दिल्ली से लौटे जनजातीय आंदोलन के प्रमुख चेहरे गणेश राम भगत के स्वागत में अंबिकापुर का बिलासपुर चौक देर तक जयकारों से गूंजता रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here