Home छत्तीसगढ़ एनएमडीसी सीएसआर एवं सिविल, बचेली ने ग्राम पंचायत बेनपाल में किया नवनिर्मित...

एनएमडीसी सीएसआर एवं सिविल, बचेली ने ग्राम पंचायत बेनपाल में किया नवनिर्मित कलामंच व डोमशेड का उद्घाटन

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा :बचेली एनएमडीसी सीएसआर एवं सिविल विभाग, बचेली द्वारा सीएसआर मद से नवनिर्मित कलामंच व डोमशेड का उद्घाटन ग्राम पंचायत बेनपाल में किया गया।इस योजना का उद्देश्य ग्रामीणों के सामाजिक कार्यों तथा क्रियाकलापों को सुचारु रूप से आयोजन करने में सक्षम बनाना है।

इस कार्यक्रम में अतिथिगणों के रूप में जोसी थॉमस, उप-महाप्रबंधक (सीएसआर (मा.सं)), सीताराम डहरिया, उप-महाप्रबंधक (सिविल), के. पी. बंसोड़, उप-महाप्रबंधक (सिविल) तथा अखिलेश दीवान, सहायक महाप्रबंधक (सिविल) की उपस्थिति रही। इनके अतिरिक्त जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत बेनपाल, वार्ड पंच, पटेल, कोटवार व आस-पास के ग्रामवासी भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस योजना का क्रियान्वन बचेली परियोजना प्रमुख श्रीधर कोडाली जी के मार्गदर्शन में किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here