Home छत्तीसगढ़ झाड़ू की आड़ में बस से हो रही थी गांजा तस्करी, 2...

झाड़ू की आड़ में बस से हो रही थी गांजा तस्करी, 2 करोड़ का 20 क्विंटल माल जब्त

0

सूरजपुर:  गांजा तस्करी के लिए तस्कर अनोखे-अनोखे तरीके अपनाते हैं, लेकिन फिर भी पुलिस की पकड़ में आ जाते हैं. ऐसे ही एक मामले में बस के जरिए परिवहन किए जा रहे 2 करोड़ रुपए कीमत का 20 क्विंटल ‘हरा सोना’ पुलिस ने जब्त किया है.

जानकारी के अनुसार, जयनगर थाना क्षेत्र के सिलफिली में बस के जरिए गांजा का परिवहन किया जा रहा था. नीलम ट्रांसपोर्ट की बस अंबिकापुर से मध्यप्रदेश के कटनी जिला जा रही थी. बस में झाड़ू की आड़ में टोकरी में रखकर ले जाए जा रहे 20 क्विंटल गांजा को पुलिस ने 112 की मदद जब्त करने में कामयाबी हासिल की है.

पुलिस की इस कार्रवाई से यह बात सामने आई कि परिवहन का कोई भी साधन तस्करों से नहीं बचा है. इसके लिए किसी भी भी जरिया बनाया जा सकता है. बहरहाल, पूरे वाकये में अच्छी बात यह रही कि बस का सहारा लेने के बाद भी तस्कर गांजा की तस्करी में सफल नहीं हो पाए. इसके बाद अब उन्हें तस्करी के लिए कोई और दूसरी तरकीब निकालनी पड़ेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here