Home लाइफ सुबह खाली पेट एक चम्मच घी खाने से मिलते हैं गजब के...

सुबह खाली पेट एक चम्मच घी खाने से मिलते हैं गजब के फायदे, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

0

घी वर्षों से भारतीय रसोई और आयुर्वेदिक में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता आया है, यह न केवल खाना पकाने की एक सामग्री है बल्कि पोषण का बेहतरीन सोर्स भी है। पिछले कुछ सालों में सुबह खाली पेट घी खाने की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। एक्ट्रेसेस से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स तक हर कोई सुबह खाली पेट घी खाने की सलाह दे रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट घी खाने से सेहत को क्या क्या फायदे मिलते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि सुबह खाली पेट घी खाना सेहत के लिए क्यों वरदान माना जाता है।

पाचन के लिए

रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच घी खाना डाइजेस्‍ट‍िव स‍िस्‍टम के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। देसी घी में ब्यूटिरिक एसिड जो एंटी-इंफ्लेमेटरी की तरह काम करता है। ये पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है जिससे खाना आसानी से पच जाता है।

वेट लॉस में सहायक
घी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से वेट को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है जो शरीर के फैट को बर्न करने में मदद करता है। इसके साथ ही ये भूख को भी कंट्रोल करता है। इसके सेवन से आप बार बार खाने से बचते हैं।

स्किन के लिए
घी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं। घी में मौजूद विटामिन्स स्किन को चमकदार बनाते हैं और रिंकल्स की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं। अगर आप चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट एक चम्मच घी का सेवन करना शुरू कर दें।

हड्डियों के लिए 
आजकल उम्र से पहले ही लोगों की हड्डियां मजबूत हो जाती है। ऐसे में घी का सेवन कर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं। घी में मौजूद विटामिन K कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। नियमित सेवन से जोड़ों के दर्द और कमर दर्द से भी छुटकारा मिल सकता है।

द‍िल की सेहत के लिए
घी का सेवन हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें हेल्दी फैट्स होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाते हैं। खाली पेट घी खाने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here