Home लाइफ ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए फायदेमंद, लेकिन गर्मी में इनका सेवन करते...

ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए फायदेमंद, लेकिन गर्मी में इनका सेवन करते समय बरतें सावधानी

0

हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं कि ड्राई फ्रटूस का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। रोजाना ड्राई फ्रूट्स खाने से ताकत आती है और शरीर मजबूत होता है। हालांकि ड्राई फ्रूट्स सीजन के हिसाब से खाना चाहिए। गर्मी में खासतौर से ड्राई फ्रूट्स को पानी में भिगोकर खाने की सलाह दी जाती हैं क्योंकि इनकी तासीर काफी ज्यादा गर्म होती है। अगर आप गर्मी में अधिक मात्रा में अखरोट और चिलगोजा खाते हैं तो इससे शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और आपको नुकसान हो सकता है।

सबसे गर्म तासीर का कौन सा ड्राई फ्रूट होता है?

अखरोट और चिलगोजा की तासीर सबसे ज्यादा गर्म होती है। वैसे बादाम को सूखा खाया जाए तो गर्म तासीर के होते हैं। इसलिए इन चीजों का सेवन गर्मी में सीमित मात्रा में ही करें। इस सीजन में चिलगोजा आपको नहीं खाना चाहिए। ये सर्दियों में खाया जाने वाला ड्राई फ्रूट है। अगर आपको अखरोट और बादाम खाने हैं तो इन्हें पहले पानी में भिगो दें और फिर सुबह छिलका हटाकर खाएं। गर्मी में पित्त दोष से प्रभावित लोगों को ड्राई फ्रूट्स का सेवन कम करना चाहिए। जब भी सूखे मेवा खाएं तो उन्हें भिगोकर ही खाएं। क्योंकि बिना भिगोए खाए जाने वाले ड्राई फ्रूट्स से एसिडिटी या पेट संबंधित समस्या हो सकती है।

गर्मी में कौन से ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए?

बेहतर स्वास्थ्य के लिए गर्मी के मौसम में किशमिश, बादाम और अंजीर जैसे ड्राई फ्रूट का इस्तेमाल करें। कुछ सीमित मात्रा में काजू और पिस्ता भी खा सकते हैं। इसको खाने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप रात में इन सभी मेवे को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उठकर इसका सेवन करें। ऐसा करने से इसमें मौजूद सभी पोषक तत्व शरीर में अच्छी तरह से समा जाते हैं और आपको इससे कोई नुकसान भी नहीं होगा।

गर्मी में ड्राई फ्रूट्स खाने के फायदे और नुकसान 

आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा की मानें तो ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें हेल्दी फैट्स, विटामिन और प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा अन्य कई ऐसे पोषक तत्व हैं जो सूखे मेवा में पाए जाते हैं इसलिए स्वास्थ्य के लिहाज से ड्राई फ्रूट्स आपके लिए बहुत फायदेमंद है। ड्राई फ्रूट्स शरीर में ऊर्जा का संचार करते हैं लेकिन अधिक मात्रा में सेवन किए जाने पर इससे पित्त दोष बढ़ सकता है। शरीर में गर्मी बढ़ने की वजह से मेवा खाने से मुंह में छाले, गैस या नाक से खून आने की समस्या हो सकती है। गर्मी में अधिक मात्रा में ड्राई फ्रूट खाने से न सिर्फ पेट बल्कि आपकी त्वचा भी इसके हानिकारक प्रभावों से खराब हो सकती है। इससे पूरे शरीर में जलन जैसी महसूस हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here