Home छत्तीसगढ़ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भैंसबोड़ के ग्रामीणों ने जल संरक्षण...

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भैंसबोड़ के ग्रामीणों ने जल संरक्षण के साथ हरियाली की ओर बढ़ाया कदम

0

अमन पथ न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के डौंडी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भैंसबोड़ में ग्रामीणों ने सामूहिक सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण की एक अद्भुत मिसाल पेश की है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में आयोजित इस विशेष अभियान के तहत ग्रामीणों ने जल संरक्षण के साथ-साथ हरियाली की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाया है।

आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए भैंसबोड़ के ग्रामीणों ने जल संरक्षण के लिए पूर्व में निर्मित किए गए 3,000 ट्रेंच का सदुपयोग करते हुए ट्रेंच के समीप ‘सीड बॉल’ के माध्यम से व्यापक पैमाने पर बीजारोपण किया। ग्रामीणों का यह अनूठा और वैज्ञानिक प्रयास आने वाले दिनों में क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा। इस तकनीक से न केवल गिरते भूजल स्तर में सुधार होगा, बल्कि आगामी बारिश के मौसम में ये सीड बॉल पौधों के रूप में विकसित होकर पूरे क्षेत्र को हरियाली की चादर से ढक देंगे। भैंसबोड़ के ग्रामीणों का यह कार्य पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here