Home छत्तीसगढ़ वन परिक्षेत्र बालोद अंतर्गत, पर्यावरण पार्क बालोद में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन...

वन परिक्षेत्र बालोद अंतर्गत, पर्यावरण पार्क बालोद में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

0

अमन पथ न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू : दिनाँक 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन परिक्षेत्र बालोद अंतर्गत, पर्यावरण पार्क बालोद में वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया । कार्यक्रम के दौरान वनमंडलाधिकारी बालोद अभिषेक अग्रवाल, उपवनमंडलाधिकारी दल्ली एवं वनमण्डल कार्यालयीन अधिकारी-कर्मचारी के द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अनुरूप पौधारोपण किया गया।इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी श्री अग्रवाल ने कहा पेड़ लगाने के बाद उसका संरक्षण भी जरूरी है।

पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो धरती पर जीवन सुरक्षित रहेगा। वृक्षारोपण केवल एक पौधा लगाने का कार्य नहीं बल्कि मानवता, प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों की रक्षा का अभियान है। उन्होंने कहा कि पेड़ बचेंगे तो जल, जंगल, जमीन और जैव विविधता सुरक्षित रहेगी। वर्षा होगी, नदियां बचेंगी, मिट्टी का संरक्षण होगा और जीवन की निरंतरता बनी रहेगी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर सबकी सहभागिता की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here