Home छत्तीसगढ़ नागपुर रेलवे स्टेशन के पास रेत के अवैध भंडारण पर खनिज विभाग...

नागपुर रेलवे स्टेशन के पास रेत के अवैध भंडारण पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई,मिक्सिंग प्लांट पर छापा, संचालक को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस

0

 

 

सुरेश मिनोचा एमसीबी: जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रशासन की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम ने नागपुर रेलवे स्टेशन के समीप संचालित एक मिक्सिंग प्लांट पर छापामार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में भंडारित रेत की जांच की।

जानकारी के अनुसार, 29 मई 2026 को पत्रिका समाचार पत्र में क्षेत्र में रेत के अवैध भंडारण संबंधी समाचार प्रकाशित हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने तत्काल जांच के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में 6 जून 2026 को जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच के दौरान प्लांट परिसर में भारी मात्रा में रेत का भंडारण पाया गया। टीम द्वारा प्लांट संचालक से रेत के भंडारण एवं परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज तथा ट्रांजिट पास प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह मौके पर आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं करा सका।

खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वैध दस्तावेजों के बिना रेत का भंडारण खनिज नियमों का उल्लंघन है। मामले में संबंधित संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब एवं वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने की स्थिति में नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित निगरानी एवं कार्रवाई जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here