कोरिया पटना/थाना पटना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी किशन तिवारी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी नंदलाल सिंह पिता सोमारसाय निवासी ग्राम आंजोखुर्द का थाना पटना में लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि किशन तिवारी निवासी ग्राम आंजोखुर्द का नगर पंचायत पटना में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर 02 लाख रूपये लिया है कि रिपोर्ट पर दिनांक 28.02.2026 को थाना पटना में अपराध क्रमांक 58/2026 धारा 318 (4),336(3),338, 238 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी लंबे समय से बेरोजगार युवाओं एवं नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सरकारी एवं निजी संस्थानों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे धनराशि प्राप्त करता था। थाना पटना पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की गई तथा आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई।लगातार प्रयास तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी किशन तिवारी पिता जय कुमार तिवारी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम आंजोखुर्द थाना पटना को दिनांक 09.06.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा उसके द्वारा किए गए अन्य संभावित धोखाधड़ी के मामलों की भी जांच की जा रही है।
इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक प्रमोद पांडेय थाना प्रभारी पटना, सहायक उपनिरीक्षक बाल कृष्ण राजवाड़े एवं थाना पटना के अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस टीम की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से आरोपी को कानून के शिकंजे में लाया जा सका।
थाना पटना पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नौकरी दिलाने के नाम पर धनराशि मांगने वाले व्यक्तियों से सावधान रहें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।



