Home छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गरियाबंद के मंदिरों में...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गरियाबंद के मंदिरों में हुआ भव्य आरती एवं प्रार्थना

0

राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गरियाबंद में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में विशेष पूजा–अर्चना एवं भव्य आरती कर विकसित भारत-2047 के संकल्प की सफलता के लिए प्रार्थना की।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आह्वान एवं भाजपा जिला गरियाबंद के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी मंडल गरियाबंद द्वारा नगर स्थित माँ शीतला मंदिर में भव्य आरती की, इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य तथा विकसित भारत के संकल्प की सफलता के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि यह देशवासियों के लिए गौरव का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4399 दिनों के अपने कार्यकाल को पूरा करते ही देश ने लगातार सबसे अधिक दिन तक प्रधानमंत्री का इतिहास रचा है। इन 12 वर्षों में उन्होंने भारत को विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनके नेतृत्व में देश ने अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं और भारत विश्व मंच पर एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरा है।

जिला महामंत्री आशीष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कठिन दौर में देश का कुशल नेतृत्व किया। संकट की उस घड़ी में भारत को सुरक्षित निकालने के साथ ही उनके नेतृत्व में भारत ने चुनौतियों को अवसर में बदलने का कार्य किया है।

भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक मुरलीधर सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों, गरीबों, महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा और नई पहचान देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का महत्वपूर्ण कार्य किया गया है।

नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को शासन का आधार बनाया है। उनके नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति कर रहा है और विश्व में देश का सम्मान बढ़ा है। मंडल अध्यक्ष सुमित पारख ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल जनविश्वास, विकास और राष्ट्र निर्माण का स्वर्णिम अध्याय है।

इस अवसर पर बलदेव सिंह हूंदल, मंडल अध्यक्ष सुमित पारख, सागर मयानी, राधेश्याम सोनवानी, मंडल अध्यक्ष बिंद्रानवागढ़ धनराज विश्वकर्मा, प्रहलाद सिंह ठाकुर, आसिफ मेमन, प्रकाश सोनी, शेषनारायण गजभिये, सभापति विष्णु मरकाम, बिंदु सिन्हा, रेणुका साहू, मधु देवांगन, पुष्पा साहू, खेमसिंह बघेल, सूरज सिन्हा, मिलेश्वरी साहू, सरिता साहू, मंझरी गुप्ता, अर्चना उपाध्याय, माहि यादव, अशोक सेन, अशोक निर्मलकर, सेवक निषाद, त्रिलोक राठौर, रवि चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here