Home देश अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर...

अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर मामला किया दर्ज

0

अनूपपुर :जिले के थाना रामनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर आरोपी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लगभग 03 घन मीटर रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त किया, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 5 लाख 03 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति पीपरडोल मरवाही क्षेत्र से बिना नंबर के नीले रंग के सोनालिका ट्रैक्टर-ट्राली में अवैध रूप से रेत लोड कर भलवाही की ओर परिवहन करने वाला है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई।बरतराई बस्ती के पीछे स्थित खाली मैदान में घेराबंदी की। कुछ समय बाद एक नीले रंग का बिना नंबर का सोनालिका ट्रैक्टर भलवाही की ओर आता दिखाई दिया, जिसे रोककर जांच की गई।

जांच के दौरान ट्रैक्टर-ट्राली मे रेत लोड पाई गई। वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम लक्ष्मण यादव उर्फ रामा पिता फूलचंद यादव उम्र 23 वर्ष निवासी चनाडोंगरी थाना मरवाही जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़) बताया। चालक मौके पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। धारा 303(2), 317(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं खनिज अधिनियम की धारा 4/21 के तहत दंडनीय अपराध पाया। इसके बाद पुलिस ने बिना नंबर के सोनालिका ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here