बिजुरी अनुपपुर : ऑपरेशन मुस्कान” के तहत गुमशुदा नाबालिग बालक-बालिकाओं की बरामदगी हेतु *पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराव* द्वारा त्वरित कार्रवाई कर बरामदगी सुनिश्चित करने हेतु आदेशित किया गया है। जिसके अनुपालन में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम* एवं *अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमती आरती शाक्य* के कुशल मार्गदर्शन में बिजुरी पुलिस द्वारा एक नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।
घटना एवं पुलिस कार्रवाई:
दिनांक ०९/०६/२६ को थाना बिजुरी क्षेत्र अंतर्गत एक 13 वर्षीय नाबालिग बालिका के बिना बताए कहीं चले जाने संबंधी रिपोर्ट पर थाना बिजुरी में अज्ञात के विरुद्ध अपराध धारा 137(2) बी.एन.एस. (BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बिजुरी पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की मदद से त्वरित तत्परता दिखाते हुए आज दिनांक को उक्त नाबालिग बालिका को *मैहर * से सकुशल बरामद कर लिया गया। विधिक एवं वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत बालिका को सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। बालिका को सकुशल वापस पाकर परिजनों द्वारा अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की गई है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
इस वैधानिक कार्रवाई एवं बालिका की सकुशल बरामदगी में निम्नलिखित अधिकारियों व कर्मचारियों की अहम भूमिका रही:
निरीक्षक विकास सिंह (थाना प्रभारी, बिजुरी)
सहायक उपनिरीक्षक उदय प्रजापति
महिला आरक्षक संगम तोमर
प्रधान आरक्षक सतीश मिश्रा आर विश्वजीत
साइबर सेल: राजेंद्र अहिरवार एवं पंकज मिश्रा



