Home क्रिकेट रोहित शर्मा दूसरे वनडे में रचेंगे इतिहास, 10 रन बनाते ही वीरेंद्र...

रोहित शर्मा दूसरे वनडे में रचेंगे इतिहास, 10 रन बनाते ही वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ बन जाएंगे नंबर 1

0

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 17 जून को खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका है। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं। इस मामले में वह पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ देंगे।

10 रन बनाते ही सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ेंगे रोहित शर्मा

रोहित शर्मा अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में ओपनर के तौर पर 359 मैचों में 16010 रन बनाए हैं। वहीं वीरेंद्र सहवाग ने अपने इंटरनेशनल करियर में ओपनर के तौर पर 332 मैचों में 16119 रन बनाए थे, ऐसे में रोहित को अब सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 10 रन की जरूरत है। अगर रोहित अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में 10 रन बनाते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

तीसरे नंबर पर है सचिन तेंदुलकर का नाम

इंटरनेशनल क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर का नाम है। सचिन ने ओपनर के तौर पर 346 मैचों में 15335 रन बनाए थे। वहीं चौथे नंबर पर दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का नाम है, उन्होंने 202 मैचों में ओपनिंग करते हुए 12258 रन बनाए थे। वहीं शिखर धवन का नाम पांचवें नंबर पर है, उन्होंने 268 मैचों में 10867 रन बनाए थे।

इंटरनेशनल क्रिकेट में ओपनिंग करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

  • वीरेंद्र सहवाग: 16119 रन (332 मैच)
  • रोहित शर्मा: 16010 रन (359 मैच)
  • सचिन तेंदुलकर: 15335 रन (346 मैच)
  • सुनील गावस्कर: 12258 रन (202 मैच)
  • शिखर धवन: 10867 रन (268 मैच)

पहले वनडे में बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे रोहित शर्मा

वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया था। बारिश की वजह से ये मुकाबला 25-25 ओवर का हुआ था। इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवर में 194 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 22.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर टारगेट को हासिल कर लिया। रोहित इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और 16 बॉल पर 16 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए इस मुकाबले में 66 बॉल पर 11 चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 84 रन की पारी खेली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here