Home देश पुलिस की 2 स्थानों में कार्यवाही, महिला समेत 2 आरोपियों से 12...

पुलिस की 2 स्थानों में कार्यवाही, महिला समेत 2 आरोपियों से 12 लीटर शराब जप्त

0

अनूपपुर/कोतमा : रामनगर पुलिस ने राजनगर क्षेत्र में एक ही दिन दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए एक महिला एवं एक पुरुष के कब्जे से कुल 12 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब बरामद की है। पुलिस ने दोनों मामलों में आबकारी एक्ट के तहत पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि राजनगर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिए रखी गई है। सूचना पर पहली कार्रवाई वार्ड क्रमांक 07 राजनगर निवासी श्रीमती दुर्गावती रौतेल (44 वर्ष) को उसके घर के सामने अवैध शराब बिक्री के उद्देश्य से शराब रखे हुए पाया गया। पुलिस ने घेराबंदी कर महिला को पकड़ा और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक सफेद जरीकेन में रखी 06 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब बरामद हुई।

दूसरी वार्ड क्रमांक 02 बाजार दफाई राजनगर में की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर हरिहर तिवारी उर्फ बग्गड़ (56 वर्ष) को उसके घर के सामने सड़क किनारे अवैध शराब बिक्री के उद्देश्य से शराब रखे हुए पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक जरीकेन में रखी 06 लीटर हाथ भट्ठी की बनी कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। रामनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध क्रमशः अपराध क्रमांक 166/26 एवं 167/26 के तहत धारा 34(A) आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here