Home छत्तीसगढ़ वार्ड क्र. 09 में सूखे एवं गीले कचरे के लिए नए डस्टबिनों...

वार्ड क्र. 09 में सूखे एवं गीले कचरे के लिए नए डस्टबिनों का वितरण

0

खरोरा : खरोरा (वार्ड क्र. 09) नगर पंचायत खरोरा में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता अभियान को और मजबूती प्रदान करते हुए वार्ड क्र. 09 (नेता जी सुभाषचंद्र बोस वार्ड) में सूखे और गीले कचरे के पृथक्करण के लिए नए डस्टबिन वितरित किए गए।इस कार्यक्रम में नगर पंचायत खरोरा के उपाध्यक्ष सुमीत सेन की प्रमुख उपस्थिति रही। उनके साथ उपाध्यक्ष निधि से वितरण किए तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमप्रकाश सिंह भी मौजूद रहे।

उपाध्यक्ष सुमीत सेन ने वार्डवासियों को डस्टबिन वितरित करते हुए कहा, “स्वच्छ वार्ड, स्वस्थ वार्ड हमारा motto है। जब तक प्रत्येक नागरिक घर पर ही कचरे को सूखा और गीला अलग-अलग नहीं करेगा, तब तक शहर को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाना संभव नहीं होगा। ये नए डस्टबिन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। हम चाहते हैं कि हर घर, हर गली स्वच्छता की मिसाल बने।”

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने इस अवसर पर कहा, “नगर पंचायत खरोरा स्वच्छ भारत मिशन को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। डस्टबिन वितरण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक अभियान है। सभी वार्डवासियों से अपील है कि अपने घर के आस-पास को साफ-सुथरा रखें। हमें उम्मीद है कि वार्डवासी इन डस्टबिनों का सही उपयोग करेंगे, कचरा पृथक्करण की आदत अपनाएंगे और अपने आस-पास की सफाई पर भी विशेष ध्यान देंगे, जिससे न केवल वार्ड बल्कि पूरे खरोरा शहर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार होगा।”

कार्यक्रम के दौरान वार्ड के स्थानीय कार्यकर्ता और वार्डवासी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से सावन पमवानी, उमाशंकर यादव, शंकर कमल, खोमेश्वर यादव, पप्पू सेन,मोनू ध्रुव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here