Home स्वास्थ्य यूरिक एसिड कम करना है तो इन 8 चीजों को आज ही...

यूरिक एसिड कम करना है तो इन 8 चीजों को आज ही शामिल करें, मिलेगा तुरंत आराम….

0

बदलती लाइफस्टाइल और खान-पान की गलत आदतों के कारण आज के समय में युरिक एसिड की समस्या आम हो गई है। शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा अधिक होने पर जोड़ों में दर्द, सूजन और उठने-बैठने में समस्या होने लग जाती है। यदि समय रहते इसे नियंत्रित न किया जाए, तो यह गठिया बन जाता है। अच्छी बात यह है कि सही आहार अपनाकर आप प्राकृतिक रूप से यूरिक एसिड को कम कर सकते हैं।

1. रोजाना पीएं नींबू पानी :-नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो यूरिक एसिड को घोलने में मदद करता है। रोजाना सुबह गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से शरीर के विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं।

2. रोजाना पीएं सेब का सिरका:-यह क्लींजर का काम करता है। एक गिलास पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पीने से शरीर का pH स्तर संतुलित रहता है।

3. चेरी और बेरीज खाएं:- स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और चेरी में ‘एंथोसायनिन’ नामक तत्व होता है, जो सूजन को कम करने और यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित करने में जादुई असर दिखाता है।

4. रोजाना पीएं ग्रीन टी:- एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और शरीर से यूरिक एसिड को बाहर निकालने में सहायक होती है।

5. यूरिक एसिड कम करने के लिए खाएं अजवाइन:- अजवाइन का पानी यूरिक एसिड के मरीजों के लिए रामबाण है। रात भर पानी में भीगी अजवाइन का सुबह खाली पेट सेवन करने से काफी आराम मिलता है।

6. ओट्स खाने से होगा फायदा:- ओट्स में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। यह शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को सोखने और उसे शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है।

7. खीरा और गाजर खाएं:- खीरे और गाजर का रस शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और यूरिक एसिड की अतिरिक्त मात्रा को बाहर निकालने में मदद करता है।

8. खाने में ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें:- खाना पकाने के लिए जैतून के तेल का उपयोग करें। इसमें मौजूद विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट सूजन कम करने में सहायक होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here