Home छत्तीसगढ़ प्रतीक्षा बस स्टैंड के आसपास शराब बिक्री से बिगड़ रहा माहौल,यात्रियों और...

प्रतीक्षा बस स्टैंड के आसपास शराब बिक्री से बिगड़ रहा माहौल,यात्रियों और महिलाओं को हो रही परेशानी

0

मनेन्द्रगढ़ : शहर के प्रतीक्षा बस स्टैंड के आसपास अवैध रूप से शराब की बिक्री और खुलेआम नशाखोरी के कारण माहौल खराब होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थान के आसपास शराबियों का जमावड़ा रहने से आम लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।सबसे अधिक परेशानी महिला यात्रियों, छात्राओं और परिवार के साथ आने-जाने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है। कई बार नशे की हालत में लोगों द्वारा विवाद और अभद्र व्यवहार की स्थिति भी बन जाती है, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
स्थानीय नागरिकों ने सिटी कोतवाली पुलिस से मांग की है कि बस स्टैंड क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाई जाये और अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये ताकि सार्वजनिक स्थल पर शांति और सुरक्षा का माहौल बना रहे। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कार्यवाही नहीं की गई तो यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here