Home छत्तीसगढ़ एनएमडीसी बचेली ने किसानों को निःशुल्क बांटे 1613 फलदार पौधे

एनएमडीसी बचेली ने किसानों को निःशुल्क बांटे 1613 फलदार पौधे

0

 

एस एच अज़हर बचेली:एनएमडीसी बचेली के सीएसआर कार्यक्रम के तहत स्थानीय किसानों की आय वृद्धि और बागवानी आधारित आजीविका को बढ़ावा देने के लिए 23 जून 2026 को सिविल नर्सरी, बचेली में निःशुल्क फलदार पौधों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत नेरली के 20 किसानों को 620 पौधे (140 आम, 300 लीची, 180 नारियल) तथा ग्राम पंचायत बड़े बचेली के 32 किसानों को 993 पौधे (224 आम, 481 लीची, 288 नारियल) वितरित किए गए। इस प्रकार कुल 1613 पौधे वितरित किए गए।

महाप्रबंधक (मानव संसाधन) महेश एस. नायर, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) जोसी थामस (सीएसआर) तथा सौरभ कुमार की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

ग्रामीणों ने एनएमडीसी प्रबंधन की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। आगामी दिनों में भांसी, गमावाड़ा, बड़े कमेली, बेनपाल, गंजेनार, दुगेली, पाड़ापुर, धुरली, मोलसनार सहित 10 अन्य पंचायतों में भी पौधों का वितरण किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here