Home छत्तीसगढ़ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर गरियाबंद भाजपा ने दी...

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर गरियाबंद भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

0

डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों को आत्मसात कर संगठन सशक्त बनाने का लिया संकल्प।

राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :-भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में मण्डल बिन्द्रानवागढ़ द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गए। इस अवसर पर भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, सहकारिता प्रकोष्ठ के सह-संयोजक मुरलीधर सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव सिंह हुंदल, जिला मंत्री सुरेन्द्र सोनटेके एवं फारुख चौधरी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए समर्पित रहा। उन्होंने देश की अखंडता को सर्वोच्च मानते हुए “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उद्घोष किया और राष्ट्रीय एकात्मता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। कहा कि डॉ. मुखर्जी का त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति आज भी देशवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचार भारत को सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करें।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष देवशरण यादव एवं राजेन्द्र राजपूत, महामंत्री धनंजय नेताम, त्रिलोक सिंह राठौर, गणेशराम ध्रुव, मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम ध्रुव, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मुकेश बिसेन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मण्डल अध्यक्ष परमेश्वर सेन, शुभम सांग, विजय टांक, काजूराम चक्रधारी, इतवारी देवांगन, टीकम सोम, वेश राठौर, सरोजिनी रात्रे, अमर सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here