Home छत्तीसगढ़ पूर्व विधायक देवती महेंद्र कर्मा के नेतृत्व में एनएमडीसी किरंदुल चेक पोस्ट...

पूर्व विधायक देवती महेंद्र कर्मा के नेतृत्व में एनएमडीसी किरंदुल चेक पोस्ट पर धरना-घेराव

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा :  जिले की पूर्व विधायक देवती महेंद्र कर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को NMDC किरंदुल चेक पोस्ट पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर घेराव किया।प्रदर्शनकारी NMDC में भर्ती प्रक्रिया और CSR टेंडर में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। उन्होंने L1 एवं L2 भर्ती प्रक्रिया तत्काल शुरू करने, CBT की जगह OMR शीट से परीक्षा कराने और CSR मद के करोड़ों रुपये के टेंडरों की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

इसके अलावा उन्होंने एनएमडीसी मुख्यालय दंतेवाड़ा जिले में स्थापित करने, किरंदुल में इलेक्ट्रिकल मुक्तिधाम बनाने, नगर पालिका कर्मियों व स्वच्छता दीदियों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने, वार्ड नंबर 12 फाइनोर कैंप को विस्थापित न करने, शहर में ट्रक-बस पार्किंग व्यवस्था तथा सलाम क्षेत्र में स्कूली बस सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग रखी।
इस मौके पर दंतेवाड़ा जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंदिरा शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल राय, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र राय सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here