Home छत्तीसगढ़ बच्चन बाई बाल सुंदर आत्मानंद विद्यालय में शाला विकास समिति का गठन

बच्चन बाई बाल सुंदर आत्मानंद विद्यालय में शाला विकास समिति का गठन

0

मनोज साहू बने अध्यक्ष, श्रीमती सुनीता साहू को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

सकरी। (कैलाश वस्त्रकार) शासकीय बच्चन बाई बाल सुंदर आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सकरी में शाला विकास समिति के गठन हेतु आयोजित बैठक में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न हुआ। बैठक में समिति के 25 सदस्यों की उपस्थिति रही।

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से मनोज साहू को शाला विकास समिति का अध्यक्ष तथा श्रीमती सुनीता साहू को उपाध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन कार्य विद्यालय परिवार एवं समिति सदस्यों की उपस्थिति में पारदर्शी ढंग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य संध्या तिवारी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे। नवगठित पदाधिकारियों को सदस्यों ने शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के सर्वांगीण विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज साहू ने समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता साहू ने भी शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई।

बैठक का समापन विद्यालय के विकास एवं शैक्षणिक गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here