Home व्यापार 1 जुलाई 2026 से कई बड़े बदलाव होने जा रहे,आपकी जेब पर...

1 जुलाई 2026 से कई बड़े बदलाव होने जा रहे,आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर….

0

जून का महीना खत्म होने को है और जुलाई के आते ही कई जरूरी नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं. ये बदलाव आम आदमी के बजट और बैंकिंग कामकाज से जुड़े हैं. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि 1 तारीख से आपकी जिंदगी में क्या-क्या बदलने वाला है,

क्या फिर महंगा होगा गैस सिलेंडर:- तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं. हाल के समय में अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण ईंधन की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या 1 जुलाई को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ते हैं या राहत मिलती है.

HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड नियमों में सख्ती:- अगर आप HDFC रेगैलिया गोल्ड क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. 1 जुलाई से एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस के नियम बदल रहे हैं. अब फ्री लाउंज सुविधा पाने के लिए आपको पिछली तिमाही में कम से कम 60 हजार रुपये खर्च करने होंगे. यह बदलाव उन लोगों के लिए है जो मुख्य रूप से यात्रा के फायदों के लिए कार्ड का इस्तेमाल करते हैं.

जुलाई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक:- जुलाई का महीना छुट्टियों के लिहाज से व्यस्त रहने वाला है. देशभर में अलग-अलग त्योहारों और क्षेत्रीय छुट्टियों की वजह से बैंक कुल 12 दिन बंद रह सकते हैं. इसमें 6 साप्ताहिक छुट्टियां (रविवार और दूसरा/चौथा शनिवार) शामिल हैं. आपको सलाह दी जाती है कि बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही प्लान करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here