फेसम डायरेक्टर प्रियदर्शन की अपकमिंग क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। फिल्म के लिए दर्शकों को 11 सितंबर, 2026 तक का इंतजार करना होगा। इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान की लोकप्रिय जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
पोस्टर के जरिए दी गई जानकारी:- केवीएन प्रोडक्शन ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज डेट की जानकारी दे दी है। प्रोडक्शन हाउस के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किए गए पोस्टर पर लिखा है कि यह फिल्म 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर पर बड़े लाल अक्षरों में हैवान लिखा हुआ है और साथ ही 60 ब्लॉकबस्टर्स और एक मास्टर स्टोरीटेलर जैसे शब्द भी लिखे नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे कमेंट:- फिल्म के पोस्टर के साथ दिए गए कैप्शन में इसे एक ऑब्सेशन और अटूट लगन बताया गया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस खबर से काफी रोमांचित हैं। कई लोग इसे खिलाड़ी कुमार की धमाकेदार वापसी मान रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे ‘जेलर 2’ के साथ बड़े क्लैश को मान रहे हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स फायर और हार्ट इमोजी के जरिए अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं।
स्टार्स के बाकी के प्रोजेक्ट्स:- सैफ अली खान की बात करें तो हाल ही में उनकी क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘कर्तव्य’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इसमें पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने विलेन की भूमिका निभाई है। हालांकि, यह फिल्म दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर पाई है। वहीं, अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अहमद खान द्वारा निर्देशित इस मल्टी-स्टारर फिल्म को दर्शकों से बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है।



