Home क्रिकेट भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज लाइव कैसे देखें, टीवी और मोबाइल पर...

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज लाइव कैसे देखें, टीवी और मोबाइल पर ये है आसान तरीका

0

भारत और इंग्लैंड के बीच अब टी20 सीरीज शुरू होने वाली है। श्रेयस अय्यर का कप्तान के तौर पर आगाज काफी खराब हुआ है। आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 इंटरनेशनल मैच हारने के बाद अब उन पर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच टीम इंडिया अब इंग्लैंड पहुंच चुकी है। एक जुलाई से पांच टी20 मैचों की सीरीज शुरू होगी। इससे पहले ​कि मुकाबला शुरू हो, आपको पता होना चाहिए कि टीवी और मोबाइल पर आप मैचों को लाइव कैसे देख पाएंगे।

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज के मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉट स्टार पर देखें लाइव

टीम इंडिया अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इंग्लैंड के दौरे पर है। टी20 सीरीज का आगाज एक जुलाई से होगा, जिसमें पांच मुकाबले खेले जाने हैं। इन मैचों का लाइव प्रसारण आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख पाएंगे। वहीं अगर आप मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको जियो हॉट स्टार पर जाना होगा। ये बात साफ तौर पर समझ लीजिए कि टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स और मोबाइल पर सोनी लिव एप पर मैच नहीं देख पाएंगे। हां, इतना जरूर है कि अगर आपके पास डीडी फ्री डिश का कनेक्शन है तो आप डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैचों का लाइव आनंद ले सकते हैं।

श्रेयस अय्यर के सामने होगी हैरी ब्रूकी की चुनौती

भारतीय टीम के सामने इंग्लैंड की कड़ी चुनौती आने वाली है। टीम इंडिया की कप्तानी इस सीरीज के दौरान जहां एक ओर श्रेयस अय्यर संभाल रहे हैं, जो नए नए कप्तान बने हैं और शुरुआत में ही आयरलैंड के बैक टू बैक दो मैच हार चुके हैं, वहीं इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक के हाथ में है, जो लंबे समय से टीम की कप्तानी कर रहे हैं और अच्छा खेल भी दिखा रहे हैं। इंग्लैंड की पिचों पर टीम इंडिया के धुरंधरों की कड़ी और बड़ी परीक्षा होगी, ये बात तो तय सी नजर आ रही है।

भारतीय क्रिकेट टीम: श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, हर्षित राणा, ईशान किशन, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, सूर्यांश शेडगे, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम: हैरी ब्रूक, जोफ्रा आर्चर, सन्नी बेकर, टॉम बेंटन, जैकब बैथल, जॉस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, सादिक महमूद, आदिल रशीद, रेहान अहमद, फिल साल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here