Home छत्तीसगढ़ गैराज के सामने खड़ी दो कारों के कांच तोड़े ,सिटी कोतवाली में...

गैराज के सामने खड़ी दो कारों के कांच तोड़े ,सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज

0

मनेन्द्रगढ़ : शहर के आमाखेरवा रोड स्थित गैराज के सामने खाली मैदान में खड़ी दो कारों के कांच अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित अमित प्रजापति ने सिटी कोतवाली थाना मनेन्द्रगढ़ में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

आवेदन के अनुसार अमित प्रजापति ने बताया कि वह उस स्थान पर गैराज का संचालन करता है। 29 जून 2026 की शाम को दुकान बंद कर उन्होंने आल्टो कार क्रमांक CG04 HA 9769 आए एक टाटा इंडिगो कार क्रमांक CG10 FA 7307 को शुभश्री मेडिकल स्टोर के सामने स्थित खाली मैदान में पार्क किया था। 30 जून की सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो दोनों वाहनों के कांच टूटे हुए मिले। घटना की जानकारी मिलने पर अमित प्रजापति ने तत्काल सिटी कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आवेदन में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। 

पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here