Home छत्तीसगढ़ देशी शराब दुकान से खुलेआम कोचियों को बड़ी मात्रा में दिया जा...

देशी शराब दुकान से खुलेआम कोचियों को बड़ी मात्रा में दिया जा रहा हैं शराब

0
कोचिया बैग भरकर ले जाते हैं शराब
आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे है सवाल

 

अमन पथ न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू: बालोद शहर के नेशनल हाईवे स्थित कम्पोजिट विदेशी एवं देशी मदिरा दुकान से कथित रूप से कोचियों (अवैध शराब विक्रेताओं) को खुलेआम बड़ी मात्रा में शराब बेचे जाने के वीडियो सामने आया है। वीडियो में जिसमें कुछ युवक एक पीले रंग के बैग में बड़ी मात्रा में शराब लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीर और वीडियो बालोद के गंजपारा स्थित देशी शराब दुकान की बताई जा रही है।लोगों का कहना है कि प्रतिदिन कई लोग बैग और थैलों में बड़ी मात्रा में शराब खरीदकर ले जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।इसकी वजह से सेल्समेनो द्वारा कोचियो को उनके मनपसंद ब्रांड की शराब तय मात्रा से अधिक दे दी जा रहीं है।आबकारी विभाग के जिम्मेदार भी कार्रवाई करने में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं।जिस पर सवाल खड़े हो रहे है।

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि शराब दुकान से कथित तौर पर अधिक पैसों के लेन-देन के आधार पर कोचियों को बड़ी मात्रा में शराब उपलब्ध कराई जाती है। इसके बाद यही शराब ग्रामीण क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में अधिक कीमत पर बेची जाती है।

लोगों का कहना है कि यह पूरा घटनाक्रम आबकारी विभाग की जानकारी में होने के बावजूद कार्रवाई नहीं होना समझ से परे हैं।

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि बालोद नेशनल हाईवे स्थित कम्पोजिट मदिरा दुकान की बिक्री व्यवस्था की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए साथ ही दुकान के सीसीटीवी फुटेज, बिक्री रिकॉर्ड और संदिग्ध खरीदारों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here