Home छत्तीसगढ़ न्यायपालिका में बड़ा बदलाव: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बदले 17 न्यायिक अधिकारियों के...

न्यायपालिका में बड़ा बदलाव: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बदले 17 न्यायिक अधिकारियों के पद

0

बिलासपुर : हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय ने उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग के न्यायिक अधिकारियों को तबादला आदेश जारी किया है. इस आदेश में 17 उच्च न्यायिक सेवा के अधिकारियों को तबादला किया गया है.

हाईकोर्ट से जारी आदेश में जगदलपुर में प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत को स्पेशल जज एनआईए कोर्ट जगदलपुर में पदस्थ किया गया है. सिद्धार्थ अग्रवाल द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगदलपुर को प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगदलपुर, किरन कुमार जांगड़े को प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलरामपुर-रामानुजगंज, विनय कुमार प्रधान अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी पाक्सों रायपुर को रायपुर में ही एफटीसी कोर्ट में पदस्थ किया गया है. डमरूधर चौहान षष्ठम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रायपुर को दसम जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद रायपुर में ही पदस्थ किया गया है.

इस प्रकार बलौदाबाजार के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी का तबादला हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार विजलेंस के पद में किया गया है. बलौदाबाजार के प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार वर्मा का छत्तीसगढ़ न्यायिक अकादमी बिलासपुर में एडिशनल डायरेक्टर के पद में तबादला किया गया. हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमेटी के सचिव ओम प्रकाश जायसवाल को हाईकोर्ट में ही रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल के पद में पदस्थ किया गया है. रूपनारायण पात्रे द्बितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर को हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमेटी हाईकोर्ट में सचिव के पद में पदस्थ किया गया है.

विनिता वारनेर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सूरजपुर को बलौदाबाजार में पदस्थ किया गया. सूरजपुर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश थामस एक्का को सूरजपुर में ही प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद में पदस्थ किया गया है. रायपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को विशेष न्यायाधीश एस्ट्रोसिटी कोर्ट का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. विशेष न्यायाधीश एनआईए को जगदलपुर संगीता नवीन तिवारी का बलौदाबाजार में प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलरामपुर-रामानुजगंज डॉ.मनोज कुमार प्रजापति का सारंगढ़ रायगढ़, अमित राठौर द्बितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सारंगढ़ का रायपुर, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार न्यायिक सुमित कपूर का रायपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ न्यायिक अकादमी के एडिशनल डायरेक्टर अमित कुमार कोहली को बलरामपुर-रामानुजगंज तबादला किया गया है. हाईकोर्ट के वेब साइड में तबादला आदेश जारी कर दिया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here