Home मनोरंजन ‘जेलर 2’ का इंतजार खत्म! मेकर्स ने रिलीज डेट का किया ऐलान

‘जेलर 2’ का इंतजार खत्म! मेकर्स ने रिलीज डेट का किया ऐलान

0

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। मेकर्स ने एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है जिसमें सुपरस्टार की एक झलक दिखाई गई है। खबरों के मुताबिक इस फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियो रोल होगा। यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई ‘जेलर’ का सीक्वल है। पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर जबरदस्त कमाई की थी। नेल्सन के निर्देशन और अनिरुद्ध रविचंदर के संगीत वाली ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होगी।

टीजर में दिखी कास्ट की झलक

टीजर में फ़िल्म की मुख्य कास्ट की भी झलक दिखाई गई है। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन और सन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही ‘जेलर 2’ में मोहनलाल, शिवा राजकुमार, विजय सेतुपति, मिथुन चक्रवर्ती, एसजे सूर्या, राम्या कृष्णन, विद्या बालन और योगी बाबू जैसे कई बड़े स्टार्स नजर आएंगे। इस सीक्वल में रजनीकांत मशहूर किरदार ‘टाइगर’ मुथुवेल पांडियन के तौर पर वापसी कर रहे हैं। कुछ दिन पहले इस सीक्वल के बारे में अपडेट देते हुए, रजनीकांत ने बताया कि ‘जेलर 2’ का काम लगभग पूरा हो चुका है। सुपरस्टार ने कहा कि फिल्म प्रोडक्शन के आखिरी चरण में है और मेकर्स जल्द ही इसकी रिलीज़ डेट की घोषणा करेंगे। एक्टर ने कहा, ‘जेलर 2’ का काम लगभग पूरा हो चुका है और यह फिनिशिंग स्टेज में है। प्रोडक्शन टीम जल्द ही रिलीज डेट की घोषणा करेगी।

बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड टूटेगा?

‘जेलर’ साल 2023 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रही थी। इसने दुनिया भर में 650 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। यह ‘2.0’ के बाद 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली दूसरी सबसे तेजी से कमाई करने वाली तमिल फिल्म भी बनी। नेल्सन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रजनीकांत के साथ वसंत रवि, तमन्ना भाटिया, योगी बाबू, राम्या कृष्णन, विनायकन, शिवा राजकुमार, मोहनलाल और जैकी श्रॉफ भी थे। सन पिक्चर्स द्वारा समर्थित इस फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया था। अब फिल्म को लेकर फैन्स भी काफी उत्साहित हैं और अपकमिंग फिल्म के लिए इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही एक बार फिर रजनीकांत का एक्शन बड़े पर्दे पर देखने को मिलने वाला है। अब देखना होगा कि क्या जेलर 2 भी अपने पहले पार्ट जेलर की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here