Home छत्तीसगढ़ आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक बैकुंठपुर में किया कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन…

आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक बैकुंठपुर में किया कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन…

0

कोरिया:- शासकीय पॉलिटेक्निक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बैकुंठपुर में बुधवार को भारतीय वायु सेना मुख्यालय भोपाल (मध्यप्रदेश) के अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों के लिए विशेष कैरियर मार्गदर्शन एवं जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को भारतीय वायु सेना में उपलब्ध रोजगार एवं कैरियर के अवसरों, भर्ती प्रक्रिया तथा आवश्यक योग्यताओं की विस्तृत जानकारी देना था। कार्यक्रम में भारतीय वायु सेना के अधिकारी राजीव खटाना एवं योगेश बेलवाल ने विद्यार्थियों को वायु सेना की गौरवशाली परंपरा, राष्ट्र सुरक्षा में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा अनुशासन, समर्पण और देशसेवा के मूल्यों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि भारतीय वायु सेना युवाओं को सम्मानजनक कैरियर, आधुनिक तकनीक के साथ कार्य करने का अवसर, उत्कृष्ट प्रशिक्षण और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करती है।

कार्यशाला में अग्निवीर वायु (अग्निवीरवायु) सहित विभिन्न भर्ती योजनाओं की जानकारी देते हुए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक एवं चिकित्सीय मानक, लिखित परीक्षा, ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेज सत्यापन तथा मेडिकल परीक्षण की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को गणित, विज्ञान एवं अंग्रेज़ी विषयों की बेहतर तैयारी, नियमित अध्ययन, शारीरिक फिटनेस और अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी। साथ ही भर्ती संबंधी जानकारी एवं आवेदन केवल भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही करने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने भर्ती प्रक्रिया, प्रशिक्षण, वेतन, सेवा अवधि, पदोन्नति और उच्च शिक्षा के अवसरों से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। कार्यशाला से विद्यार्थियों में भारतीय वायु सेना के प्रति उत्साह एवं जागरूकता बढ़ी तथा उन्हें अपने कैरियर के संबंध में उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई। अधिकारियों ने युवाओं को भारतीय वायु सेना से जुड़कर राष्ट्र सेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here